World Pulse

join-banner-text

"एक कोशिश जीने की "



✨क्यूँ हमेशा किसी और के लिए सजना? कभी तो  खुद के लिए सज लिया करो ...



✨ कोई समझे या ना समझे तेरी अहमियत, तुम खुद की अहमियत समझ लिया करो ...



✨अब तक भले जीवन के हर रंग तुमने दुनिया पर लुटाएँ है, लेकिन अब उन रंगों के अंशो से तुम खुद के लिए इंद्रधनुष बना लिया करो... 



 ✨ सबको जीवन देने वाली नारी है तू ,शक्ति और करुणा का अनुपम संगम है तू तो अपने सुख-दुख संगम में अपने लिए खुशियाँ तलाश कर लिया करो...



✨कोई नही पुछे तुझसे तेरे हाल-ऐ-दिल,कोई नही तू खुद से खुद के हाल-ऐ-दिल बयान कर लिया करो...   



✨बहुत हुआ दुसरो के लिए जीना,एक कोशिश खुद के लिए जीने की कर लिया करो ...



                              ✨✨✨ :- नवनिधि​

  • Girl Power
  • Health
  • Human Rights
    • South and Central Asia
    Like this story?
    Join World Pulse now to read more inspiring stories and connect with women speaking out across the globe!
    Leave a supportive comment to encourage this author
    Tell your own story
    Explore more stories on topics you care about